हजारीबाग, जनवरी 8 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। इस वर्ष धान की बेहतर उपज से जहां किसान वर्ग में हर्ष का माहौल है, वहीं धान की खरीदारी में पैक्स की ओर से बरती जा रही अनियमितताओं के कारण किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। यह बात पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धान की खरीद के लिए 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर निर्धारित की है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक ओर उन्हें सरकारी समर्थन मूल्य से काफी कम दाम मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर पैक्सों और खरीद से जुड़े कुछ लोग प्रति क्विंटल 5 से 6 किलो तक वजन काट रहे हैं। इस तरह किसानों को कुल मिलाकर करीब 500 रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे किसानों के बीच नाराजगी ही नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.