पीलीभीत, अक्टूबर 10 -- राइस मिलर्स और किसान संगठनों के बीच धान खरीद को लेकर विवाद चल रहा है। इससे मिलर्स हड़ताल पर हैं। धान खरीद न होने से परेशान दर्जनों किसान एसडीएम से मिलने पहुंचे। उन्होंने किसान पर दर्ज मुकदमा निरस्त कराने और राइस मिलों पर खरीद शुरु कराने की मांग की।दूसरे जनपदों का धान जनपद के राइस मिलों पर खरीदे जाने का किसान संगठन विरोध कर रहे हैं। बुधवार को गढ़वाखेड़ा में किसान संगठन शाहजहांपुर और लखीमपुर से आने वाले धान की निगरानी कर रहे थे। इस दौरान किसान नेता रंजीत सिंह कहलों ने राइस मिल एसोसिएशन के संरक्षक अजमेर सिंह छीना पर गोली मारने और कुलदीप सिंह पन्नू पर किसानों को ट्रैक्टर से कुचलने का आरोप लगाया था।।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.