रांची, मई 6 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय धान अधिप्राप्ति और अनुश्रवण समिति की बैठक हुई, जिसमें 2025-26 के कार्यों की समीक्षा और 2026-27 की रणनीति तय की गई। उपायुक्त ने लैंपस केंद्रों की स्थिति की समीक्षा कर क्षेत्रवार जरूरत के अनुसार नए केंद्र खोलने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को नजदीक में धान बिक्री की सुविधा मिलनी चाहिए, ताकि अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो और समय पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके। बैठक में किसानों के पंजीकरण पर जोर देते हुए व्यापक प्रचार चलाने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- सीएमआर आपूर्ति में तेजी लाने का निर्देश साथ ही पीडीएस की समीक्षा कर सभी लाभुकों को समय पर और निर्धारित मात्रा में राशन देने को कहा गया। अनि...