लखीसराय, फरवरी 4 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। हलसी प्रखंड क्षेत्र के बल्लोपुर पैक्स पर धान की खरीद नहीं होने से किसानों में भारी आक्रोश है। बल्लोपुर सहित आसपास के गांवों से आए किसानों ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से अपना धान लेकर पैक्स पर डटे हुए हैं, लेकिन अब तक उनकी उपज की खरीद नहीं की गई है। इससे उन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि वे दिन रात भूखे-प्यासे पैक्स पर कई दिनों से वाहन पर धान लेकर पड़े हैं लेकिन संबंधित पदाधिकारी किसी न किसी बहाने से धान नहीं खरीद रहे। किसानों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में उनके पास आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। बल्लोपुर के किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र धान की खरीद शुरू नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.