काशीपुर, जुलाई 24 -- काशीपुर। आगामी धान खरीद सत्र 2026-27 को लेकर किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को किसान विकास क्लब उत्तराखंड के तत्वावधान में सरकारी धान खरीद के लिए पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर डिप्टी आरएमओ दिनेश चंद्र और एसएमओ अतुल चतुर्वेदी के निर्देशन में संपन्न हुआ। किसान विकास क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस बार अक्तूबर के बजाय जुलाई से ही पंजीकरण शुरू कर किसानों को बड़ी राहत दी है। इससे किसानों को भीड़ से बचने के साथ समय की भी बचत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...