जहानाबाद, दिसम्बर 29 -- 2214 किसानों से 12796 एमटी धान का किया गया क्रय जिसमें से 1485 किसानों को हुआ भुगतान जिले में निबंधित उसना राईस मिल को समितियों के साथ अविलम्ब सम्बद्ध किया जाय जहानाबाद, निज संवाददाता। उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 अन्तर्गत घान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक में बताया गया कि धान अधिप्राप्ति वर्ष 2025 26 जहानाबाद जिलान्तर्गत अबतक 2214 किसानों से 12795.96 एमटी धान का क्रय किया गया है जिसमें से 1485 किसानों का भुगतान किया गया है। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि धान क्रय में तेजी लाया जाय ताकि लक्ष्य की प्राप्ति की जा सके। उप विकास आयुक्त द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिले में निबंधित उसना राईस मिल को समितियों के साथ अविलम्ब सम्बद्ध किया ज...