मुंगेर, जनवरी 13 -- मुंगेर, एक संवाददाता। सफियाबाद बाजार समिति में नवनिर्मित सीएमआर अधिप्राप्ति केंद्र के नवनिर्मित गोदाम संख्या दो का उद्घाटन सोमवार को डीएम निखिल धनराज द्वारा किया गया। उद्घाटन के साथ ही विभिन्न पैक्सों के मिलरों द्वारा उपलब्ध कराए गए चावलों का भंडारण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। कार्यक्रम में नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित सहित राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) के अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि, सीएमआर अधिप्राप्ति केंद्र के संचालन से जिले में चावल अधिप्राप्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि, इस केंद्र पर पैक्सों से प्राप्त धान से तैयार चावल का चरणबद्ध तरीके से भंडारण किया जाएगा। उद्घाटन के दिन प्रथम लॉट का भंडारण किया गया है और आगे जैसे-जैसे चावल की नई खेप प्राप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.