जहानाबाद, अप्रैल 7 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। खरीफ विपणन मौसम 2025- 26 में व्यापार मंडल एवं पैक्स के माध्यम से किसानों से क्रय किए गए धान के भौतिक सत्यापन के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक जांच अभियान चलाया गया। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देशानुसार जांच हेतु सभी नामित पदाधिकारियों द्वारा अरवल जिला अंतर्गत अवस्थित सभी 66 पैक्स एवं व्यापार मंडलों का स्थल निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य धान क्रय की वास्तविक स्थिति, भंडारण व्यवस्था, अभिलेखों की सत्यता तथा किसानों से की गई खरीद की पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। जांच के दौरान पदाधिकारियों द्वारा क्रय किए गए धान की मात्रा, गुणवत्ता, भंडारण की स्थित्ति तथा संबंधित अभिलेखों का गहनता से सत्यापन किया गया। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि किसानों को निर्धारित मानकों के अनुसार उचि...