धान खरीद केन्द्र खोलने पर सवाल, समितियों से हो रहा भेदभाव
लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- लखीमपुर। धान खरीद की चल रही तैयारियों के बीच धान क्रय केन्द्रों के खोलने पर ही सवाल उठ गए हैं। खाद्य एवं विपणन विभाग पर समितियों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए सहकारी समन्वय समिति के प्रांतीय संयोजक मनोज अग्रवाल ने सहकारिता मंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा है कि समितियों का व्यवसाय छीना जा रहा है। उन्होंने खाद्य एवं विपणन विभाग की खरीद पर भी सवाल उठाए हैं। यह भी ऐलान किया है इस बार समितियां क्रय केन्द्र नहीं चलाएंगी। खाद्य एवं विपणन विभाग ही सभी क्रय केन्द्र संचालित कर खरीद करे। बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में मनोज अग्रवाल ने बताया कि 2023 से लगातार समितियों के केन्द्र घटाकर समितियों का व्यवसाय छीना जा रहा है। इससे समितियों के कर्मचारियों का मानदेय तक नहीं निकल पा रहा है। 2023 में जहां 127 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.