सीतामढ़ी, मार्च 19 -- धान खरीद की सुस्त रफ्तार से लक्ष्य हासिल करना मुश्किल सीतामढ़ी। जिले में धान खरीद की धीमी रफ्तार के कारण निर्धारित लक्ष्य हासिल करना मुश्किल होता जा रहा है। अब तक जिले में केवल 64 हजार 85 मीट्रिक टन धान की ही खरीद हो सकी है। जबकि कुल लक्ष्य 88,042 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। ऐसे में शेष बचे करीब 15 दिनों में लक्ष्य पूरा करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत केवल निबंधित किसानों से ही धान की खरीद की जा रही है। इस कारण कई किसान जो अब तक निबंधन नहीं करा सके हैं। अपनी उपज बेचने में असमर्थ हैं। कई किसानों का कहना है कि खरीद केंद्रों पर प्रक्रिया जटिल है और समय पर उनकी उपज नहीं खरीदी जा रही है।खरीद प्रक्रिया तेज करने का निर्देश :धान खरीद की सुस्त गति को द...