देवरिया, जनवरी 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। धान खरीद की समस्या को लेकर रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय किसान मेला में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह सैंथवार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि जिले के सभी क्रय केंद्रों पर प्रत्येक दिन 200 कुंतल धान खरीद करने के लिए निर्देश जारी किया जाए। साथ ही जनपद के सबसे बड़े क्रय केंद्र रावतपार में दो कांटे लगाने की मांग की गई। इस दौरान भाकियू पूर्वी उत्तर प्रदेश सचिव विनोद गुप्ता, जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण उर्फ बड़े शाही, जिला संयोजक सदानंद यादव, जिला महासचिव धनंजय सिंह, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रदेव सिंह, युवा जिला उपाध्यक्ष बृजेश यादव, जिला सचिव बृजेश सिंह, रामसहाय मल्ल, विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.