धान खरीद की निगरानी करेंगे एडीएम प्रशासन, संपर्क नंबर जारी
शाहजहांपुर, जुलाई 8 -- शाहजहांपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र को जिला खरीद अधिकारी नामित किया है। वह जनपद में धान खरीद केंद्रों के संचालन, व्यवस्थाओं की निगरानी तथा किसानों की शिकायतों के निस्तारण की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रशासन ने किसानों की सुविधा के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए हैं। किसान किसी भी समस्या या जानकारी के लिए सीयूजी मोबाइल 9454415877, कार्यालय दूरभाष 05842-225485 तथा आवास दूरभाष 05842-225468 पर संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: समय सीमा के भीतर करें सीएमआर की आपूर्ति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.