बलिया, दिसम्बर 8 -- बलिया, संवाददाता। जिले में धान खरीद की रफ्तार बढ़ने का नाम नहीं ले रही है। आलम यह है कि क्रय केन्द्रों के खुले 38 दिन हो गए लेकिन अब तक 72 केन्द्रों पर 11060 एमटी खरीद हो सकी है। सरकारी आंकड़ों की मानें तो इन दिनों में 72 केंद्रों पर 2207 किसानों से 11060.14 हजार एमटी (मैट्रिक टन) खरीद हो सकी है, जो खरीद का लक्ष्य एक लाख तीन हजार एमटी के 15 फीसदी के करीब है। इस गति से लक्ष्य को हासिल कर पाना विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। जिम्मेदारों को यह भय सता रहा है कि यदि खरीद की रफ्तार यही रही तो सरकारी गोदाम खाली रह जायेंगे। 'हिन्दुस्तान'टीम ने सोमवार को कुछ क्रय केंद्रों की पड़ताल की। इस दौरान अधिकांश केंद्रों पर सन्नाटा पसरा दिखा। धान की खरीदारी रफ्तार नहीं पकड़ने से प्रशासनिक महकमा भी चिंतित है। व्यापारियों पर सख्ती के लिए मंडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.