रुद्रपुर, जनवरी 23 -- सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज ब्लॉक में धान खरीद में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम रविंद्र जुवांठा के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। शुक्रवार को किसान नेता गुरसाहब सिंह के नेतृत्व में किसानों ने कहा है कि इस बार मण्डी समेत ब्लॉक में लगाये गये धान केंद्रों में रिकार्ड धान खरीद दर्शायी गयी है। लेकिन किसान धान बेचने के लिए केंद्रों में भटकते रहे। किसानों को हमेशा पोर्टल भरने की बात केंद्रों पर बताया जाता रहा। जबकि अंतिम दिन तक धान खरीद होती रही। किसानों ने आरोप लगाया कि किसानों का धान नहीं खरीदकर यूपी से खरीदे गये व्यापारियों का धान खरीदा गया। व्यापारियों व बिचौलियों से सस्ते दामों में धान खरीदकर अफसरों व कर्मचारियों से मिलकर सरकारी पोर्टल में धान चढ़ाया गया है। किसा...