पटना, जनवरी 9 -- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने केंद्र सरकार से धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य बढ़ाने का आग्रह किया है। उन्होंने पटना में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया इसका ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से वर्तमान में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 36 लाख 85 हजार मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है, जो पिछली फसल की तुलना में काफी कम है। उन्होंने अनुरोध किया कि पूर्व की भांति इसे 45 लाख मीट्रिक टन किया जाये, ताकि किसानों को धान का उचित मूल्य मिल सकें। भारत सरकार से खाद्य अनुदान मद में लंबित 6,370 करोड़ रुपये की राशि शीघ्र विमुक्त करने का आग्रह भी किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दृढ़ संकल्प और सपना है कि बिहार में हर एक किसान को अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.