लखीसराय, मार्च 22 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के हलसी प्रखंड अंतर्गत घोंघसा गांव में शनिवार को धान खरीद और भुगतान में देरी से नाराज़ किसानों ने सुबह 9 बजे से सड़क जाम कर दिया, जो देर शाम करीब 7 बजे तक जारी रहा। करीब 10 घंटे तक चले इस जाम के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित रहा और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसानों का आरोप है कि पैक्स अध्यक्ष द्वारा करीब दो महीने पहले धान की खरीद की गई थी, लेकिन अब तक कई किसानों को भुगतान नहीं किया गया है। वहीं, कई किसानों का धान अभी भी घरों में पड़ा हुआ है, बावजूद इसके खरीद की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है। इससे किसानों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि किसानों ने इस समस्या को लेकर 22 जनवरी को आवेदन दिया था। इसके बाद चार दिन पहले जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.