लखीमपुरखीरी, सितम्बर 30 -- समर्थन मूल्य पर धान की खरीद एक अक्तूबर से शुरू हो रही है। धान खरीद के लिए प्रशासन ने जिले में 160 क्रय केन्द्रों को मंजूरी दी है। भले ही समर्थन मूल्य पर एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो रही हो लेकिन क्रय केन्द्रों पर अभी व्यवस्थाएं शून्य हैं। विभाग के अधिकारियों की हीला हवाली से क्रय केन्द्रों पर व्यवस्थाएं नहीं हो सकी हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीद के लिए डीएम ने 160 क्रय केन्द्र खोलने की मंजूरी काफी पहले दे दी थी। डीएम ने क्रय केन्द्रों पर व्यवस्थाएं कंपलीट करने का निर्देश दिया। इसके बाद भी क्रय कन्द्रों पर व्यवस्थाएं कंपलीट नहीं हो सकीं। विभाग के अधिकारी खरीद नीति का इंतजार करते रहे। समितियों के क्रय केन्द्र बढ़ाने की मांग को लेकर एसोसिएशन ने ज्ञापन सौंपे। पिछले साल की अपेक्षा इस साल समिति के 12 क्रय केन्द्र ...