मिर्जापुर, जनवरी 21 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार ने मंगलवार को केन्द्रवार धान खरीद की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि किसान अपने गांव से दस किमी के दायरे में स्थित क्रय केंद्रों पर ही धान बेच सकेंगे। यदि किसी कारणवश संबंधित क्रय केंद्र पर धान नहीं खरीदा जा रहा है तो कारण का उल्लेख करते हुए 15 किमी के अंदर स्थित क्रय केंद्र पर ही धान बेच सकते हैं। उन्होंने बताया कि शासन से धान खरीद की अनुमति मिल गई है। जिले के 118 धान क्रय केंद्रों पर खरीद की जा रही है। प्रत्येक केंद्र पर प्रतिदिन अधिकतम सौ कुंतल धान की ही खरीद होगी। डीएम ने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि जिस दिन धान खरीदा जाए, उसी दिन पोर्टल पर प्रविष्टि और बायोमैट्रिक अनिवार्य रूप से कराया जाए। इसमें लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.