उरई, जनवरी 29 -- उरई। शासन द्वारा किसानो की सुविधा के लिए खोले गए खरीद केंद्र पर किसानों का आना बंद हो चुका है और खरीद का जो लक्ष्य था वह भी पूरा हो गया है। अब 31 तक केवल नाम के लिए केंद्र खुला हुआ है। एक अक्टूबर से जिले में धान की खरीद के लिए जालौन मंडी में केंद्र खोला गया था। इस बार खरीद के लिए महज पांच सौ कुंतल खरीद कर लक्ष्य रखा गया इसके सापेक्ष 844 एमटी धान की खरीद की जा चुकी है और शेष धान किसानों द्वारा आढतियों को बेंचा जा चुका है ऐसे में पिछले एक माह से कोई भी किसान केंद्र पर नहीं पहुंच रहा। शासन द्वारा 31 जनवरी तक केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए थे ऐसे में केंद्र प्रभारी द्वारा केवल औपचारिकता का निर्वहन किया जा रहा है। केंद्र प्रभारी राज कपूर ने बताया की सरकार द्वारा जो लक्ष्य दिया गया था वह पूरा हो चुका है और शासन द्वारा 31 जनवरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.