मऊ, जनवरी 4 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में धान खरीद के लिए विगत एक नवम्बर से संचालित 50 क्रय केन्द्रों पर अब खरीद की रफ्तार धीरे-धीरे सुस्त होने लगी है। इन केन्द्रों पर 60 दिनों में 7181 किसानों से 55 फीसदी धान की तौल की जा चुकी है। वहीं 6435 किसानों के खाते में 6486.294 लाख का भुगतान भी पहुंच गया है। आगामी लगभग दो माह 28 फरवरी तक शेष 45 फीसदी धान खरीद विभाग के लिए चुनौती साबित होगी। इस बीच कुछ केन्द्रों पर बोरे के अभाव तो कहीं धान का उठान नहीं होने से खरीद प्रभावित भी हो रही है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि शेष दिनों में किसानों से सम्पर्क कर तय लक्ष्य 55 हजार एमटी धान खरीद कराना सुनिश्चित करें। वहीं केन्द्र पर आने वाले प्रत्येक किसान से नियमानुसार उनके धान की तौल करने के निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.