छपरा, फरवरी 17 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिले में चल रही धान खरीदारी की प्रगति की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने समाहरणालय सभागार में बैठक की। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिला के लिए निर्धारित 94,777 मीट्रिक टन लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 70,191 मीट्रिक टन धान की खरीदारी की जा चुकी है, जो कुल लक्ष्य का लगभग 74 प्रतिशत है।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 28 फरवरी 2026 तक ही धान की खरीदारी की जानी है, इसलिए शेष अवधि में निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाए। जिन पैक्स व व्यापार मंडलों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया गया, उनके लक्ष्य में कटौती करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने वाले पैक्स और व्यापार मंडलों को अतिरिक्त लक्ष्य आवंटित किया गया है, ताकि खरीदारी की गत...