मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- गायघाट,एक संवाददाता। विभिन्न पैक्सों द्वारा धान खरीदारी में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। बेरुआ पैक्स अध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह ने बुधवार को बीडीओ को आवेदन देकर जांच की मांग की है। बताया कि जिस पंचायत में बाढ़ एवं बरसात से धान बर्बाद हो गया, वहां के पैक्स भी धान की खरीदारी की है। आरोप लगाया कि किसी पैक्स के गोदाम में धान का स्टॉक नहीं है। उन्होंने धान खरीद करने वाले सभी 20 पैक्सों एवं व्यापार मंडल का गोदाम जांच कर स्टॉक मिलान कराने की मांग की है। इधर, बीसीओ अजय किशोर ने कमीशन के आरोप को गलत बताया है। वहीं, सीओ सह प्रभारी बीडीओ शिवांगी पाठक ने बताया कि जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...