सासाराम, जनवरी 4 -- बिक्रमगंज। सरकारी दर पर धान की खरीदारी को लेकर जदयू नेता सह पटना जिला प्रभारी मनोरंजन गिरी ने बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी व अपर मुख्य सचिव सहकारिता विभाग धर्मेंद्र सिंह से मुलाकात की। उन्होंने धान खरीदारी में हो रही देरी, बिचौलियों की सक्रियता और सरकारी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की। कहा कि मंत्री व अधिकारी ने भरोसा दिलाया है कि धान खरीदारी में तेजी लाई जाएगी। पैक्सों को और सक्रिय किया जाएगा। किसानों को बिचौलियों के शोषण से बचाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...