बांदा, दिसम्बर 29 -- बांदा, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की मासिक मंडलीय बैठक आयुक्त कार्यालय के पास कृषि परिसर में आयोजित की गई। समस्याओं पर विचार कर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर निस्तारण की मांग की गई। सोमवार को भाकियू के मंडल अध्यक्ष कमलनयन पटेल, जोनल सचिव विष्णुप्रसाद द्विवेदी, अध्यक्ष बुंदेलखंड-कानपुर क्षेत्र बैजनाथ अवस्थी आदि पदाधिकारी मंडलायुक्त के पास पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर समस्याएं बताई। कहा कि मंडल के अधिकांश धान क्रय केंद्रों में किसान 15 दिन से अधिक समय से लाइन में खड़ा है। केंद्र प्रभारी कई बहाने बनाकर तौल में देरी कर रहे हैं। फर्जी किसानों के अंगूठे लगाकर खरीद की जा रही है। तहसील पैलानी, नरैनी के कई गांव में बेसहारा मवेशी घूमकर किसानों की फसल नष्ट कर रहे हैं। उन्हें गौशाला में संरक्षित किया जाए। नरैनी तह...