औरंगाबाद, जनवरी 2 -- अंबा में शुक्रवार को कुटुम्बा प्रखंड के किसानों की एक बैठक अजीत कुमार पांडे की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सरकारी धान क्रय केंद्रों पर व्याप्त अनियमितताओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और इस संबंध में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। किसानों ने आरोप लगाया कि पैक्स अध्यक्षों और कर्मियों की मनमानी व सौदेबाजी के कारण उन्हें धान का पूरा मूल्य नहीं मिल पा रहा है। हार्वेस्टिंग के बाद पैक्स में धान पहुंचाने पर अधिप्राप्ति पर्ची नहीं दी जाती और भुगतान के समय सरकारी समर्थन मूल्य के अनुरूप कागजों में खरीद दिखाकर वास्तविक राशि कम दी जाती है। कई मामलों में खाते में अधिक राशि भेजकर शेष रकम वापस निकलवाने का भी आरोप लगाया गया। किसानों का कहना है कि सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान का 2389 रुपये प्रति क्विंटल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.