मुरादाबाद, नवम्बर 25 -- टोकन समय से नहीं मिलने पर किसान खफा हैं। मंडी समिति धान क्रय केंद्र पर एक दिन पहले हंगामे की स्थिति बन गई। इससे पहले भी एडीएम प्रशासन संगीता गौतम ने इस तरह की शिकायत पर फटकारा था। इस समस्या का समाधान करने के लिए विभागीय अफसरों ने क्रय केंद्र प्रभारियों को हिदायत दी है। डिप्टी आरएमओ विनीता मिश्रा ने कहा है कि कहीं ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होने पाए। मंडी समिति क्रय केंद्र पर किसानो ने कहा कि उनको समय से टोकन नहीं मिल रहे हैं। इससे सभी लोग परेशान हो रहे हैं। किसानों के लिए बैठने का इंतजाम बेहतर नहीं है। किसान यहां रोज परेशान हो रहे हैं। क्रय केंद्र प्रभारी सुनते नहीं हैं। अपनी मनमानी कर रहे हैं। इस पर डिप्टी आरएमओ ने क्रय केंद्र प्रभारी से कहा कि टोकन किसानों को समय से मिलने चाहिए। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी नहीं की जाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.