बेगुसराय, जनवरी 2 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। खोदावंदपुर में सरकारी समर्थन मूल्य पर किसानों से अबतक 6 हजार 756 क्विंटल धान खरीदा गया है। खोदावंदपुर में धान खरीद लक्ष्य का अबतक निर्धारण नहीं हुआ है। अभी भी बहुत से किसानों के पास धान रखा हुआ है जिन्हें खरीदा नहीं जा रहा है। यहां के किसानों ने कच्छप गति से धान अधिप्राप्ति किए जाने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि वे लोग अपना धान बेचने के लिए तैयार बैठे हैं परन्तु धान को खराब हालत में बताकर पैक्स द्वारा किसानों से धान खरीदने में आनाकानी की जा रही है। इस वजह से अधिकतर किसान अपना धान औने पौने भाव में बेचने के लिए विवश हैं। किसानों ने बताया कि असमय वर्षा होने से खेतों में धान की तैयार फसल गिर गई। जिसे काटने में भी परेशानी हुई। बेमौसम के बरसात के कारण धान फसल की काफी क्षति हुई। जिसके कारण...