गिरडीह, मार्च 29 -- बिरनी, प्रतिनिधि। बगोदर विधानसभा के किसानों के लिए अच्छी खबर है। अच्छी खबर यह कि अब पैक्स में किसानों को धान बेचने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पैक्स संचालक की अक्सर शिकायत रहती थी कि हमारे पास जितनी क्षमता का गोदाम था वह भर चुका है अब जबतक राइस मिल धान नहीं लेगा तबतक दूसरे किसानों से धान नहीं खरीद सकते हैं। मामले को लेकर बरमसिया पंचायत के पूर्व मुखिया प्रेमचंद कुशवाहा एवं बीस सूत्री अध्यक्ष एतवारी महतो ने विधायक नागेंद्र महतो से मिलकर वैकल्पिक गोदाम मुहैया कराने की मांग की थी। विधायक महतो ने मामले को संज्ञान में लेते हुए डीसी रामनिवास यादव से फोन पर बात कर सरिया स्थित विनय सिंह का निजी गोदाम उपलब्ध करवाया है। विधायक महतो ने कहा कि बगोदर विधानसभा अंतर्गत तीनों ब्लॉक में संचालित पैक्स संचालक किसानों से धान लेकर सरिया...