काशीपुर, जनवरी 7 -- जसपुर। धान के भुगतान को लेकर किसानों ने एसडीएम से मुलाकात कर भुगतान जल्द कराने की मांग की। एसडीएम ने जसपुर और काशीपुर के किसानों की गुरुवार को काशीपुर में बैठक बुलाई है। बुधवार को भाकियू कार्यकर्ता प्रेम सहोता के नेतृत्व में किसान एसडीएम से मिले। किसानों ने एसडीएम अभय प्रताप को बताया कि पूर्व में विपणन विभाग ने किसानों का धान बिना पोर्टल पर चढ़ाए ही राइस मिलों को भेज दिया। पोर्टल पर न चढ़ने के कारण किसानों का धान राइस मिलों में ही पड़ा है, जिससे किसानों को भुगतान नहीं मिल पाया। इसके अलावा, जिन किसानों ने अपनी धान की फसल पोर्टल पर चढ़ाई थी, उनका भी अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। जबकि नियम के अनुसार किसान की फसल का भुगतान 48 घंटे में हो जाना चाहिए। एसडीएम ने इस मामले में जसपुर और काशीपुर के किसानों की गुरुवार को काशीपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.