सीवान, जुलाई 2 -- गुठनी, एक संवाददाता। खरीफ मौसम की तैयारी को लेकर प्रखंड के किसान धान के बीज प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने में जुटे हैं। कृषि विभाग द्वारा किसानों को अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर रहे हैं।

किसानों के बीच जागरूकता अभियान विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ देने के लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। विभिन्न फसलों के बीजों का किया गया वितरण कृषि विभाग द्वारा किसानों के बीच विभिन्न फसलों के बीजों का वितरण भी किया गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 82 किसानों के बीच 10 क्विंटल मक्के के बीज का वितरण किया गया। वहीं 50 किसानों को 2 क्विंटल तिल का बीज उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा 114...