धान के बिचड़े हो रहे तैयार, अब बस मानसून का इंतजार
घाटशिला, जून 25 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में धान की खेती की तैयारियां तेज हो गई हैं। खेतों में लगाए गए धान के बिचड़े अब तैयार होने लगे हैं और अगले कुछ दिनों में रोपनी योग्य हो जाएंगे। ऐसे में किसानों की निगाहें मानसून की बारिश पर टिकी हैं। पर्याप्त वर्षा होने के बाद किसान खेतों की जुताई और तैयारी पूरी कर धान की रोपनी शुरू करेंगे। क्षेत्र के अधिकांश किसान खरीफ मौसम में धान की खेती के लिए मानसून पर निर्भर रहते हैं। सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों के सामने बारिश ही सबसे बड़ा सहारा है। जानकारी के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र में केवल लगभग 10 प्रतिशत किसानों ने निजी स्तर पर डीप बोरिंग के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था कर रखी है, जबकि शेष 90 प्रतिशत किसान पूरी तरह मानसून पर आश्रित हैं।क्षेत्र यह भी पढ़ें- धान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.