बांका, अप्रैल 9 -- बांका, निज संवाददाता। धान अधिप्राप्ति में 99 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य हासिल करने के बाद बांका जिला ने रबी सीजन में गेहूं अधिप्राप्ति का लक्ष्य भी शत-प्रतिशत पूरा कर एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। जिला सहकारिता विभाग के समन्वय और पैक्स समितियों की सक्रियता के कारण यह उपलब्धि संभव हो सकी है। हालांकि इस बार गेहूं अधिप्राप्ति का लक्ष्य अपेक्षाकृत काफी कम निर्धारित किया गया था,फिर भी निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करना विभागीय कार्यप्रणाली की दक्षता को दर्शाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं अधिप्राप्ति का लक्ष्य महज 286 मीट्रिक टन तय किया गया था। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कुल 124 समितियों का चयन किया गया था,जिनमें 119 पैक्स समितियां और 5 व्यापार मंडल शामिल थे। बुधवार तक सभी चयनित समितिय...