अररिया, सितम्बर 30 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय, विराटनगर से मिली जानकारी के अनुसार सुनसरी जिले के भटावाड़ी थाना पुलिस ने धान के खेत से लावारिस अवस्था में रखा करीब 30 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा जब्त कर लिया है। बरामद गांजा के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक जांच एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि सीमावर्ती क्षेत्र में गांजा तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है जिसमें सफलता भी मिल रही है । लेकिन तस्करी भी नहीं रूक रही है। यह भी पढ़ें- 30 ग्राम गांजा के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...