धान के खेत में महिला का शव मिला, जताई हत्या की आशंका
गंगापार, सितम्बर 26 -- उतरांव थाना क्षेत्र के दरियापट्टी बसगीत गांव में शनिवार दोपहर नहर के समीप धान के खेत में करीब 61 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। खेत में शव पड़ा होने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। महिला के शरीर पर कीचड़ लगी थी और मुंह व नाक से खून निकलने के निशान दिखाई दे रहे थे। इससे ग्रामीणों ने महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के साथ ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने शव की पहचान उतरांव थाना क्षेत्र के यासीनपुर गांव निवासी 61 वर्षीय गुजराती देवी पत्नी हीरालाल के रूप में की है। पुलिस के अनुसार महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और बीते 23 सितंबर को घर से बाहर निकली थी। परिजनों की ओर से उसके लापता होने की सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.