धान के कटोरे में आज भी नाटी मंसूरी किसानों की पहली पसंद
चंदौली, जुलाई 17 -- पीडीडीयू नगर/शहाबंगंज, हिटी। पूर्वांचल का धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली जिले में खरीफ सीजन की धान रोपाई शुरू हो गई है। जिले में करीब 1.10 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती की जाती है। इस बार भी किसानों के बीच नाटी मंसूरी (एमटीयू-7029) खेती और पैदावार के नजरिए से पहली पसंद है। किसानों के अनुसार जिले में किसान इस धान की खेती लगभग 50-65 हजार हेक्टेयर में करते हैं। इसके अलावा अन्य किस्मों की पैदावार के लिए किसान धान लगा रहे हैं। नाटी मंसूरी का बेहतर उत्पादन, अच्छी गुणवत्ता और बाजार में मांग के कारण यह किस्म किसानों की पहली पसंद बनी हुई है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार जिले में अकेले एमटीयू-7029 (नाटी मंसूरी) की खेती लगभग 40 प्रतिशत से अधिक रकबे में की जाती है। यह धान की फसल करीब 140 दिनों में तैयार हो जाती है तथा साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.