आजमगढ़, दिसम्बर 12 -- फूलपुर। हिन्दुस्तान संवाद फूलपुर ब्लाक सभागार में गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा की ओर से फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों को धान के अवशेषों के प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। वैज्ञानिक एलसी वर्मा ने धान के अवशेषों का इन-सीटू और एक्स-सीटू प्रबंधन के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने किसानों सहित ग्रामीणों को पराली का सही उपयोग कर इसे खाद, पशुओं के चारे और बायो गैस बनाने में इस्तेमाल करने की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे खेतों में पराली न जलाएं और इसका वैज्ञानिक ढंग से प्रबंधन करें, ताकि न केवल पर्यावरण सुरक्षित रहेगा बल्कि खेतों की उर्वरकता भी बनी रहेगी। राजकीय बीज भंडार अधिकारी मोती राम ने कहा कि अवशेष को जलाने से क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.