सोनभद्र, जनवरी 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में मूल्य समर्थन योजना के तहत जनपद में संचालित पीसीएफ धान खरीद केंद्रों का शुक्रवार को अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र प्रभारियों को पारदर्शिता के साथ धान खरीद करने का निर्देश दिया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी तथा जिला प्रबंधक पीसीएफ ने संयुक्त रूप से गयारतवल, करकी और कर्मा स्थित सहकारी समितियों में संचालित खरीद केंद्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि करकी सहकारी समिति में अब तक 46 किसानों से 267.20 मीट्रिक टन, करमा सहकारी समिति में 220 किसानों से 1072.64 मीट्रिक टन तथा गयारतवल सहकारी समिति में 84 किसानों से 407 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। एडीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.