सीवान, जून 8 -- बड़हरिया। प्रखंड अंतर्गत कैलगढ़ दक्षिण पंचायत के मलिक टोला गांव में सद्भभावना सब्जी उत्पादन कृषक हित समूह में कालिकांत चौधरी परियोजना निदेशक आत्मा सिवान, सतीश सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक, की उपस्थिति में धान की सीधी बुआई जीरोटिलेज मशीन से कराई गई। परियोजना निदेशक आत्मा सिवान द्वारा बताया गया कि मौसम को देखते हुए अभी जल्द हुई वारिश से खेत में नमी होने से किसान आसानी से धान की सीधी बुआई जीरोटिलेज से कर सकते हैं। मजदूरों की समस्या, खर्च अधिक, सिंचाई की समस्या को देखते हुए किसानों को सीधी धान की बुआई जीरोटिलेज मशीन से करने से इन सब बचत होता है। साथ में धान कि सीधी बुआई करने से खाद की जरूरत नहीं होती है। किसान खाद का प्रयोग नहीं करते हैं। इसमें बिचड़ा गिराने की जरूरत नहीं होती है। जीरोटिलेज मशीन से धान की बुआई के बाद 24 से 48 घंट...