धान की रोपाई से कीट नियंत्रण तक, किसानों को मिली वैज्ञानिक सलाह
पूर्णिया, जुलाई 18 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ द्वारा संचालित कृषि सलाह सेवा कार्यक्रम के तहत वैज्ञानिकों की टीम ने शुक्रवार को जलालगढ़ प्रखंड के बेगमपुर गांव पहुंचकर किसानों को धान की वैज्ञानिक खेती एवं फसल प्रबंधन की जानकारी दी। कार्यक्रम में 15 पुरुष एवं महिला किसान शामिल थे। केवीके के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. के. एम. सिंह के निर्देश पर गठित वैज्ञानिक दल में डॉ. गोविंद कुमार, डॉ. संतोष कुमार एवं श्रीमती अनामिका कुमारी शामिल थीं। वैज्ञानिकों ने किसानों के खेतों का निरीक्षण कर धान की रोपाई कतारबद्ध तरीके से करने की सलाह दी। उन्होंने दो कतारों के बीच 20 सेंटीमीटर तथा पौधों के बीच 15 सेंटीमीटर की दूरी रखने की अनुशंसा की, ताकि प्रति वर्ग मीटर 35 से 50 पौधों की पर्याप्त संख्या सुनिश्चित हो सके। वैज्ञानिकों ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.