गोरखपुर, जून 27 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। धान की रोपाई के समय नहर की सफाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में किसान धान की रोपाई कैसे करेंगे इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। सिरसिया निवासी जयनरायन राय का आरोप है कि छपिया रजवाहा नहर में धान की रोपाई के समय तक पर्याप्त पानी नहीं आया है। बताया जा रहा है कि बीते सप्ताह पानी की आपूर्ति हुई मगर नहर के तली में ही रह गयी। इस बाबत पूछे जाने पर सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नहर में झाड़ अधिक हो गया था ऐसे में पानी रोककर सफाई कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- नहरों में समय से पानी न आने से धान की उपज पर लगा ग्रहणकिसानों की चिंताएँ किसानों का कहना है कि नहरों में इस समय पर्याप्त पानी की आवश्यकता है। इस नहर की तली में पानी होने से किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। जितना पानी है वह धान की रोपाई के ...