धान की रोपाई के लिए बारिश का इंतजार
रुडकी, मई 13 -- नारसन। धान लगाने के लिए किसानों ने खेत तैयार कर दिए हैं। अब धान उत्पादकों को धान की रोपाई करने के लिए अच्छी बारिश का इंतजार है। किसानों का कहना है कि अच्छी बारिश होने के बाद धान की रोपाई करना उत्तम रहता है। धान की फसल के लिए पानी की अधिक आवश्यकता होती है। क्षेत्र में अभी तक हुई हल्की-फुल्की बारिश से धान की फसल की रोपाई करने में किसानों को कोई बड़ी राहत नहीं मिली है। लिहाजा किसानों को ट्यूबवेल आदि चलाकर धान की रोपाई करनी पड़ रही है। जिसमें उनका समय और लागत ज्यादा लगती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.