देवरिया, जुलाई 16 -- भाटपाररानी (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के बरईपार पांडेय गांव में गुरुवार को खेत में धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बरईपार पांडेय गांव निवासी प्रीति (18) पुत्री मुख्तार प्रसाद अपनी मां ज्ञानती देवी के साथ खेत में धान की रोपाई कर रही थी। उसी दौरान तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई और अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में मां-बेटी आ गईं। घटना के बाद ग्रामीण दोनों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: बकरी चराते समय बिजली गिरने से अधेड़ की मौत बकरी चराते समय बिजली गिरने से अधेड़ की मौत ...