कुशीनगर, जून 29 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में सोमवार की सुबह शुरू हुई बारिश के दौरान खेत में धान की रोपाई कर रहे एक किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए एम्स गोरखपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बसंतपुर निवासी 38 वर्षीय किसान बबलू सिंह पुत्र इन्द्रजीत सिंह सोमवार की सुबह अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश और गरज-चमक के बीच अचानक आकाशीय बिजली उन पर गिर गई। यह भी पढ़ें- आकाशीय बिजली गिरने से बालक की खेत में दर्दनाक मौत बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलसकर खेत में ही अचेत होकर गिर पड़े।घटना की ज...