धान की रोपाई कर रहे दो किसानों पर सांप का हमला
इटावा औरैया, जुलाई 18 -- भरथना। सावन के मौसम में खेतों में काम कर रहे किसानों पर सांपों का खतरा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में खेतों पर काम कर रहे दो किसानों को सांप ने काट लिया। पहली घटना गांव बाहरपुर की है। यहां 38 वर्ष मनमोहन खेत में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सांप ने उनके पैर में काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। दूसरी घटना गांव जैतपुर ख्वाजगी में हुई। यहां 58 वर्ष राजेंद्र सिंह धान की पौध उखाड़ रहे थे। इसी दौरान सांप ने उनके हाथ में काट लिया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: तीन को सर्प ने डसा, दो रेफर सांप के काटते ही खेत में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उन्हें भी तत्काल स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां दोनों किसानों का इलाज किया गया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.