आगरा, अगस्त 31 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव बीरपुर में शनिवार की शाम खेत में धान पौध की रोपाई करते समय किसान सर्पदंश का शिकार हो गया। परिजनों ने सर्पदंश के शिकार किसान को उपचार के लिए पीएचसी लेकर आए। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। किसान ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। अमांपुर के गांव बीरपुर के रहने वाले 55 वर्षीय कुंवरपाल पुत्र दान सहाय शाम शनिवार की शाम करीब सात बजे अपने खेत में धान की पौध की रोपाई कर रहे थे। उसी समय उन्हें सर्प ने काट लिया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: सर्पदंश से किसान की मौत परिवार के लोग सर्प के काटने के बाद कुंवरपाल को उपचार के लिए अमांपुर पीएचसी पहुंचे। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को द्रष्टिगत रखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अ...