धान की बंपर आवक, किसानों को मिल रहे अच्छे भाव
बुलंदशहर, अक्टूबर 4 -- नगर की कृषि अनाज मंडी में धान की बंपर आवक से इन दिनों रौनक बढ़ गई है। देश की प्रमुख चावल निर्यातक कंपनियों और स्थानीय मिलों द्वारा धान की खरीद किए जाने से किसानों को उनकी उपज के अच्छे भाव मिल रहे हैं। मंडी में रोजाना बड़ी संख्या में किसान धान लेकर पहुंच रहे हैं। एशिया में धान की आवक को लेकर प्रसिद्ध हो चुकी मंडी में केआरबीएल, एलटी अरोमा, डीडी समेत कई प्रमुख चावल निर्यातक कंपनियां और स्थानीय मिलें धान की खरीद कर रही हैं। खरीददारों के बीच प्रतिस्पर्धा के चलते किसानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं。
धान के भाव रविवार को मंडी में 1509 धान के भाव कंबाइन से निकले धान का भाव करीब 3300 से 3850 रुपये, जबकि हाथ से झड़े धान का भाव 3800 से 4100 रुपये प्रति कुंतल तक रहा। किसानों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार एक हजार रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.