धान की फसल में संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करें
काशीपुर, जुलाई 1 -- काशीपुर। किसान विकास क्लब की मासिक बैठक मंगलवार शाम अनाज मंडी स्थित गेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन संयुक्त सचिव अशोक शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद इफ्को के अधिकारी नीरज डोभाल ने किसानों से धान की फसल में संतुलित उर्वरकों के प्रयोग पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि परंपरागत उर्वरकों के स्थान पर नैनो डीएपी का उपयोग कर जड़ शोध विधि से धान की रोपाई करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही उर्वरकों के संतुलित प्रयोग से उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने के उपाय भी बताए। बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय रावल ने धान में बौनापन (फिजी वायरस) से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धान की पौध बोने के एक सप्ताह बाद, एक-एक सप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.