मुजफ्फरपुर, नवम्बर 16 -- साहेबगंज। वासदेवपुर सराय एवं माधोपुर हजारी गांव में खेतों में कमर तक पानी होने के कारण धान की फसल बर्बाद हो गई। जिस कारण किसानों में त्राहिमाम मचा हुआ है। किसानों ने डीएम को आवेदन देकर मुआवजा देने की मांग की है। बृजकिशोर राय, प्रेमचंद्र राय, रामाशीष तिवारी, सोनू कुमार, अविनाश कुमार, शिवनारायण राय आदि किसानों ने कहा कि बारिश के कारण धान की तैयार फसल बर्बाद हो गई। अभी तक खेत में तीन फीट तक पानी लगा है, जिस कारण रबी की बुआई भी संभव नहीं है। किसानों का कहना है कि कृषि विभाग द्वारा सही रिपोर्ट नहीं भेजी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.