धान की फसल बर्बाद होने के साथ चारे का संकट गहराया
अल्मोड़ा, सितम्बर 28 -- चौखुटिया। कृषि प्रधान गेवाड़ घाटी में शुक्रवार देर रात से हो रही लगातार बारिश के कारण खेतों में कटी धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। धान की कटाई और मढ़ाई के ऐन वक्त पर मौसम की इस मार से क्षेत्र के सैकड़ों काश्तकार संकट में आ गए हैं। खेतों में पानी भरने से न केवल अनाज की बर्बादी हुई है, बल्कि पशुओं के लिए साल भर के चारे का संकट खड़ा हो गया है। चौखुटिया की गेवाड़ घाटी के पुरानाडांग, जेठुआ, फाली, मज्यूर, भगोती, पटलगांव, भटकोट, चांदीखेत, हाट झला, कवाधार, रामपुर और जमनिया में इन दिनों धान की कटाई का काम जोरों पर चल रहा था। शुक्रवार रात शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने छह महीने की कड़ी मेहनत पर पानी फेर दिया।भगोती की प्रधान पूजा बिष्ट ने बताया कि बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी धान की पौध भी जमीन पर लटक गई है। चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.