उन्नाव, दिसम्बर 19 -- पुरवा। तेज बारिश और तूफान से धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो जाने के बावजूद बीमा राशि न मिलने से एक किसान हताश है। समाधान दिवसों में बार-बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर अब उसने उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पुरवा तहसील क्षेत्र के जयसिंहखेड़ा गांव निवासी किसान महेश नारायण पुत्र रामनाथ ने उपजिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव को शिकायती पत्र सौंपकर फसल दुर्घटना बीमा की राशि दिलाए जाने की मांग की है। किसान ने बताया कि उसने गुलरिहा शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था, जिसके तहत उसकी फसल का बीमा कराया गया था। बीमा पॉलिसी संख्या 14444 है और बीमा कंपनी इन्वर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस है। किसान के अनुसार, बीते दिनों हुई तेज बारिश और तूफान के कारण खरीफ सत्र की धान की पूरी फसल नष्ट हो गई थी। प्रधानमंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.